एनजीईएल ने 10 GW रेन्यूवेबल एनेर्जी परियोजनाओं के विकास के लिए एम.ए.एच.ए.पी.आर.ई.आई.टी. के साथ किया जाइंट वेंचर समझौता

सद्दीक खान

September 26, 2024

नई दिल्ली। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एन.जी.ई.एल.), एनटीपीसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ने बीते 25 सितंबर 2024 को महात्मा फुले रेन्यूवेबल एनेर्जी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी लिमिटेड (एम.ए.एच.ए.पी.आर.ई.आई.टी.) के साथ एक जाइंट वेंचर समझौता किया।

यह जाइंट वेंचर समझौता मुंबई में एनजीईएल के सी.ई.ओ. राजीव गुप्ता और एम. ए. एच. ए. पी. आर.ई.आई.टी. के एम.डी. बिपिन श्रिमाली द्वारा हस्ताक्षरित किया गया, जिसमें एनजीईएल और एम.ए.एच.ए.पी.आर.ई.आई.टी. के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की भी उपस्थिति रही।

इस औपचारिक समझौते के अनुसार जाइंट वेंचर कंपनी महाराष्ट्र या भारत के किसी अन्य राज्य में 10 GW नवीकरणीय ऊर्जा पार्कों और परियोजनाओं के विकास का कार्य करेगी।