• Home
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulations
Tuesday, July 29, 2025
मानवाधिकार मीडिया
  • Login
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
मानवाधिकार मीडिया
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश लखनऊ मंडल लखनऊ

चाय पे चर्चा: डॉ. राजेश्वर सिंह ने की प्रबुद्धजनों संग किया संवाद, विकास कार्यों पर मांगे सुझाव

by सद्दीक खान
October 26, 2024
in लखनऊ
0
चाय पे चर्चा: डॉ. राजेश्वर सिंह ने की प्रबुद्धजनों संग किया संवाद, विकास कार्यों पर मांगे सुझाव

-डॉ. राजेश्वर सिंह ने 6 युवाओं को लैपटॉप प्रदान कर किया सम्मानित, सभी ने रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केन्द्रों पर प्रशिक्षण प्राप्त कर हासिल की है नौकरी

-पंडित खेड़ा राष्ट्रीय व्यापार संघ पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे डॉ. राजेश्वर सिंह, कहा प्रदेश सरकार व्यापारी हितों के प्रति पूरी तरह समर्पित

-व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की नींव, यूपी की अर्थव्यवस्था में 60% योगदान व्यापारी वर्ग से – डॉ. राजेश्वर सिंह

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ । सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने वृहस्पतिवार को अपने आशियाना स्थित आवास पर प्रबुद्धजनों संग क्षेत्र के विकास कार्यों एवं चाय पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले सरोजनीनगर के गणमान्य जनों संग सकारात्मक संवाद किया साथ ही रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केन्द्रों पर प्रशिक्षण प्राप्त कर विभिन्न संस्थानों में चयनित हो चुके 6 प्रशिक्षणार्थियों अभिषेक कुमार यादव, मुस्कान, अंचल यादव, रंजना, दीपक कुमार एवं आकांक्षा त्रिवेदी को लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित भी किया।

गौरतलब है कि रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं सशक्तिकरण केंद्र डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा युवाओं को निःशुल्क डिजिटल प्रशिक्षण दिलाने के उद्देश्य से शुरू की गयी पहल है। डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा क्षेत्र में 7 स्थापित किये जा चुके हैं, जहाँ युवाओं को ग्राफिक डिजाइनिंग, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, एमएस ऑफिस, टैली, डाटा एंट्री, वीडियो एडिटिंग आदि रोजगारपरक कोर्सों का निःशुल्क प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है।

विधायक राजेश्वर सिंह का लक्ष्य क्षेत्र में इस तरह के 100 केन्द्रों की स्थापना का है। कार्यक्रम में एम्एलसी राम चन्द्र सिंह प्रधान, पूर्व सांसद रीना चौधरी, पूर्व एमएलसी प्रदीप सिंह एवं कांति सिंह, एसकेडी एकेडमी के निदेशक मनीष सिंह, शिव शंकर अवस्थी, अजीत शुक्ला, सुजय कुमार त्रिपाठी, मंजीत तलवार, अभिषेक पाल, पवन धवन, संजीव अवस्थी, जी एम शुक्ला, अतुल जैन, अतुल टंडन, जे एस चड्ढा, राज कुमार सिंह चौहान, शंकरी सिंह, सेवानिवृत्त आईपीएस हरीश कुमार, अनिल गट्टानी, राजू अनेजा, संजीव अवस्थी, श्यामेन्द्र सिंह, राजशेखर सिंह व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

इनसेट-

पंडित खेड़ा राष्ट्रीय व्यापार संघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे विधायक 

डॉ. राजेश्वर सिंह ने वृहस्पतिवार को सौभाग्य मैरिज लॉन पंडित खेडा, कृष्णा नगर में आयोजित पंडित खेड़ा राष्ट्रीय व्यापार संघ पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। इस दौरान उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि इकोनोमी ही एक विकसित देश का आधार है और व्यापारी वर्ग विकसित भारत के निर्माण की दिशा में सबसे महवपूर्ण स्तंभ हैं।

डॉ. सिंह ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था में 9.2 योगदान के साथ यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। सरोजनीनगर विधायक ने व्यापारियों के योगदान का उल्लेख करते हुए आगे जोड़ा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 2.5 लाख करोड़ यानी 60% का योगदान व्यापारी वर्ग द्वारा किया जाता है। प्रदेश के राजस्व में व्यवसायों का योगदान 35% से अधिक जबकि 1.25 लाख करोड़ टैक्स के साथ राज्य के जीएसटी कलेक्शन में व्यापारियों का योगदान करीब 80% और व्यापारिक क्षेत्र के माध्यम से 45% से अधिक रोजगार सृजित होते हैं।

डॉ. सिंह ने आगे जोड़ा कि प्राचीन काल से ही व्यापारी वर्ग आगे बढ़कर धर्मार्थ कार्यों में योगदान देता आया है, कोरोना काल में व्यापारी वर्ग द्वारा दिया गया योगदान भी उल्लेखनीय है। सरोजनीनगर विधायक ने आगे जोड़ा वर्तमान परिस्थतियों में अर्थव्यवस्था और निर्यात ही किसी भी देश की समृद्धि का प्रमुख सूचकांक है, व्यापारियों के कठिन परिश्रम से ही प्रदेश का निर्यात 2 लाख करोड़ के पार पहुंचा है, लखनऊ की बात करते हुए डॉ. सिंह ने कहा प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 4% योगदान के साथ लखनऊ दूसरे स्थान पर है।

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार व्यापारियों के हितों के लिए पूरी तरह समर्पित है तभी यूपी में निवेश का माहौल बना और जीआईएस के माध्यम से 40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आये।

शपथ ग्रहण समारोह में व्यापार संघ के संस्थापक संजय गुप्ता, पार्षद गीता देवी, के के वालिया, निमिष कुमार, महिपाल सिंह यादव, हनुमान सिंह, राहुल कुमार वर्मा, विनोद माहेश्वरी, प्रदीप यादव, निर्मल, नितेश त्रिपाठी, नन्द गोपाल यादव, राज कुमार यादव, विनोद यादव, कृष्ण कुमार तिवारी, विजय कुमार, प्रेम अग्रवाल, अजय कुमार रावत, अमन सिंह, सोनू विश्वकर्मा, अनिल कुमार पाल, मान सिंह एवं अनिल मिश्र व अन्य पदाधिकारी और स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।

Share

Related Posts

समर कैंप में बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
लखनऊ

समर कैंप में बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

June 5, 2025
शिक्षा, संस्कार और सृजन का संगम बना उच्च प्राथमिक विद्यालय माती का समर कैंप
लखनऊ

शिक्षा, संस्कार और सृजन का संगम बना उच्च प्राथमिक विद्यालय माती का समर कैंप

May 31, 2025
ट्रांसपोर्ट नगर में कुछ ट्रक मालिकों की सड़क ही पर्मानेंट पार्किंग
लखनऊ

ट्रांसपोर्ट नगर में कुछ ट्रक मालिकों की सड़क ही पर्मानेंट पार्किंग

May 27, 2025
अपने प्रिय लेखपाल के पुनः स्थानांतरित होकर आने पर ग्रामीण हुए गदगद
लखनऊ

अपने प्रिय लेखपाल के पुनः स्थानांतरित होकर आने पर ग्रामीण हुए गदगद

May 24, 2025
सचिवों की मांग जायज, सरकार को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता :- सावित्री मनोज मंडावी
लखनऊ

कालीचरण पीजी कालेज में मनाई गयी स्व० लाल जी टंडन की जयंती

April 12, 2025
उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल ने हरौनी रेलवे स्टेशन निर्माणधीन पुल का किया निरीक्षण
लखनऊ

उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल ने हरौनी रेलवे स्टेशन निर्माणधीन पुल का किया निरीक्षण

April 9, 2025
Next Post
रोबोटिक्स क्रिएटिव कॉन्वेंट कॉलेज के बढ़ते कदम

रोबोटिक्स क्रिएटिव कॉन्वेंट कॉलेज के बढ़ते कदम

POPULAR NEWS

No Content Available

WEATHER UPDATES

मौसम

EDITOR'S PICK

पुत्र ने की पिता की हत्या, पुलिस कंट्रोल रूम में हुआ खुलासा

May 29, 2024

खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन तथा परिवहन पर की गई कार्यवाही

February 13, 2024
‘नाना पाटेकर और अनिल कपूर अटेंशन के लिए झगड़ते थे’, मल्लिका शेरावत ने सुनाए किस्से

‘नाना पाटेकर और अनिल कपूर अटेंशन के लिए झगड़ते थे’, मल्लिका शेरावत ने सुनाए किस्से

October 14, 2024

उन्नाव के भू-माफियाओं को नहीं प्रशासन का खौफ, बेखौफ कब्जा रहे है सरकारी जमीन।

April 6, 2024

CRICKET LIVE SCORE

RASHIFAL UPDATES

Facebook Twitter Youtube Instagram

About Us

मानवाधिकार मीडिया

मानवाधिकार मीडिया एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार वेबसाइट है, जो आपके लिए ताजा और सटीक खबरें लाती है। हमारा उद्देश्य है समाज में जागरूकता फैलाना, मानवीय अधिकारों की रक्षा करना और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सत्य को उजागर करना। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आपके विश्वास के लिए आभारी हैं। साथ मिलकर, हम एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

kamranasadjournalist@gmail.com

Recent Posts

  • JAMSHEDPUR : जमशेदपुर शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन
  • JAMSHEDPUR : अबुआ आवास योजना के लाभुकों को सौंपे गए आवास की चाबी एवं उपहार, विधायक, बहरागोड़ा और उप विकास आयुक्त ने किया सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का उद्घाटन
  • JAMSHEDPUR : हल्का कर्मचारी से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु प्रत्येक सोमवार को आयोजित हो रहा विशेष कैंप
  • प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के प्रचार प्रसार हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन

RSS मानवाधिकार मीडिया

  • JAMSHEDPUR : जमशेदपुर शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन

Follow us

Log In

Our Visitors

Visitors Today
659
2489817
Total Visitors
299
Live visitors

© 2025 Manvadhikar Media

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स

© 2025 Manvadhikar Media

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.