Jharkhand election 2024: 5 नवम्बर को जमशेदपुर मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन, विशाल जनसभा को करेगें संबोधित

Manindar Manish

November 4, 2024

 

जमशेदपुर (झारखंड)। कल मंगलवार को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी विधानसभा चुनावी रैली में झारखंड राज्य के लौह नगरी जमशेदपुर के “आम बगान मैदान” (साकची) में लोगों को संबोधित करेंगे।

इस कार्यक्रम के निमित्त भाजपा गोलमुरी मंडल के सभी कार्यकर्ता एवं आम जनता से अपील करते हैं कि अधिक से अधिक संख्या मैं कार्यकर्ता एकत्रित होकर एक विशाल रैली के माध्यम से मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सभा स्थल को प्रस्थान करेंगे।

अतः आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ता से विनम्र आग्रह है कि, अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर साकची आम बगान में होने वाली विशाल जनसभा को सफल बनाने हेतु अपनी सहभागीता सुनिश्चित करें।आपकी सहयोग सदैव प्रार्थनीय है।

एकत्रीकरण – गोलमुरी हनुमान मंदिर के सामने

समय – सुबह 12:05pm बजे