Latest News
Глобальная статистика азартных игр по всему миру и факты в 2026 годуTestTestशादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्ध

साइंस सिटी का भ्रमण कर तकनीकी दुनिया में खोए बच्चे

Published on: 03-12-2024

-अमावां ब्लॉक के बच्चों ने राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत की एक्सपोजर विजिट

-विज्ञान की हकीकत से रूबरू हुए परिषदीय विद्यालयों के बच्चे

रायबरेली। सवाना के जंगलों, पहाड़ों के घने जंगलों में हलचल मचाने वाले जंगली जानवरों को देखने से लेकर लायन सफारी का आनंद अमावां ब्लॉक के बच्चों ने साइंस सिटी में लिया। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता क्विज प्रतियोगिता में विजयी रहे बच्चों को लखनऊ की एक्सपोजर विजिट करके जानी। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले क्लॉस 6 से 8 तक बच्चों को मंगलवार को आंचलिक केंद्र का भ्रमण कराया गया।

एक्पोजर विजिट की बसों को हरी झंडी दिखाते हुए राम मिलन यादव ने बताया कि लखनऊ में बच्चों की कराई गई एक्सपोजर विजिट के माध्यम से बच्चों को नवीन चीजों से रूबरू कराया गया। उन्होंने बताया कि एक्सपोजर विजिट में क्विज प्रतियोगिता में विजयी रहे प्रथम 100 बच्चों को आंचलिक विज्ञान नगरी भेजा गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत एक्सपोजर विजिट के लिए बच्चों को साइंस सिटी का भ्रमण कराया गया। उन्होंने बताया कि यहां पर बच्चों ने करीब 9 गैलरी देखकर विज्ञान की हकीकत से रूबरू हुए।

एमआरपी सलाउद्दीन अंसारी ने बताया कि साइंस सिटी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां पर विज्ञान की संपूर्ण जानकारी मौजूद है। यहां पर फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी इन तीनों ही विषयों की जानकारी बच्चों ने खेल-खेल में बड़ी ही आसानी से सीखीं। थ्रीडी शो और करके सीखने का अनुभव बच्चों के लिए कुछ अलग ही रहा।

मौके पर एआरपी डॉ. एसएस श्रीवास्तव, अब्दुल मन्नान, जेपी रावत, माया, सरिता, शशि किरन, हीरालाल, परितोष पाल, अशोक यादव, सत्येंद्र सिंह, मनोज कुमार आदि लोग भ्रमण के दौरान मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel