रायबरेली। शहर के जीआईसी द्वितीय मैदान में श्री शक्ति सेवा समिति द्वारा आयोजित, नारी सशक्तिकरण पर आधारित रायबरेली हस्तकला महोत्सव 2024 में बतौर मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान व विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष मो0 उमर, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान व उनकी टीम के प्रदेश/जिला पदाधिकारियों को उनके द्वारा किया जा रहे सराहनीय कार्य व समाज में दिए जा रहे योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
ये सम्मान श्री शक्ति सेवा समिति की संरक्षक उज्जवला जायसवाल व प्रबंधक सौरभ मिश्रा द्वारा दिया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान ने कहा कि हमारा ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट विगत 3 वर्षों से अधिक समय से जनपद रायबरेली के साथ प्रदेश के अन्य जनपदों में पाई जाने वाली लावारिस शवों का निशुल्क अंतिम संस्कार करवाने का कार्य करता चला आ रहा है जो मेरे जीते जी तो चल ही रहा मेरे न रहने के बाद भी ये कार्य चौहान गुट टीम द्वारा निरंतर जारी रहेगा।
अब तक सिर्फ जनपद रायबरेली में ही 142 लावारिस शवों का निशुल्क अंतिम संस्कार करवाया जा चुका है। जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान ने बताया कि चौहान गुट व्यापार मंडल सबको साथ लेकर चलने और सबका साथ देने वाला व्यापार मंडल है जिसमें सभी धर्म आने वालों की सक्रिय टीम है जो मिलने वाली लावारिश शव को उनके धर्म के हिसाब से अंतिम संस्कार करवाने का कार्य करती है। लावारिस शव हिन्दू हो, मुस्लिम हो, सिख हो सभी का क्रिया कर्म उनके धर्म के अनुसार कराया जाता है।
हिंदू हुआ तो बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार यदि मुस्लिम हुआ तो कब्रिस्तान में कफ़न दफन। 100 लावारिश शवों की आत्मा की शांति के लिए डलमऊ गंगा घाट पर उनकी अस्थियों का विसर्जन व पूजा पाठ भी चौहान गुट द्वारा करवाया जा चुका है।
ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट के सम्मानित होने वालों में प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री सरदार अवतार सिंह मोंगा, जिलाध्यक्ष मोo उमर, प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश सिंह, महिला जिलाध्यक्ष प्रतिमा चौधरी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी वसीम खान, जिला संरक्षक एस पी सिंह, नगर अध्यक्ष आशीष कुमार, महिला जिला महामंत्री ताहिरा बेगम, महिला जिला संगठन मंत्री सरवरी बेगम, सलोन महिला अध्यक्ष रजिया अंसारी, सलोन महिला उपाध्यक्ष महजबी बानो पाल, महिला जिला सचिव मंजू पाल, तनु पाल, जिला सचिव मो0 नजर, चित्रेश कुमार, बालापुर अध्यक्ष भगवानदीन, नीलेश रहे।