सरोजनीनगर पार्षद रामनरेश रावत ने इंटरलॉकिंग रोड निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Published on: 15-12-2024

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड सरोजनी नगर सेकेंड 18 में मानस नगर कालोनी में रमा कांत थारू के घर से दिलीप सिंह के घर होते संजय अवस्थी के घर तक नाली व इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास पार्षद राम नरेश रावत एडवोकेट के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को पूरी विधि विधान से पूजा कार्य करवाकर अखिलेश तिवारी और रमा कांत थारू से नारियल तुड़वाकर कार्य का शिलान्यास पार्षद राम नरेश रावत एडवोकेट के द्वारा किया गया। 5 लाख रुपए की नगर निगम निधि से मानस नगर कालोनी जाली कंपनी के पीछे नाली सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा।

सभी ने एक दूसरे को माला पहनाकर मिठाई खिलाकर खुशी मनाई बीस वर्षों से ये पचास मीटर लंबी सड़क कच्ची पड़ी हुई थी। राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री भारत सरकार, विधायक राजेश्वर सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर अध्यक्ष आनंद द्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष के के श्रीवास्तव और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के सहयोग और आशीर्वाद से इस कालोनी में ये निर्माण का कार्य होने जा रहा है।

कार्यक्रम में पार्षद राम नरेश रावत एडवोकेट के साथ संतोष त्रिपाठी बूथ अध्यक्ष, उमा शंकर वर्मा बूथ अध्यक्ष, कुलदीप वर्मा सेक्टर संयोजक, अनिल दुबे बूथ अध्यक्ष, राणा थारू, रामू थारू, रमा कांत त्रिपाठी, जय राम यादव ,संतोष बाजपेई, दीपक, राजू सिंह, मयंक, महेंद्र सिंह, रवि शंकर शुक्ल, दिलीप सिंह, राम चंद सोनी, अभिषेक त्रिपाठी, सुनील शुक्ला, जय राम यादव, रामा कांत राणा, महेंद्र सिंह व कालोनी के तमाम लोग उपस्थिति रहे।

आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल सहित विभिन्न श्रेणियों में सबसे ताज़ा और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता हैं!

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media