महाशिवरात्री के अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के अगुवाई में स्वर्णरेखा महाआरती का होगा आयोजन

Manindar Manish

February 19, 2025

 

  • कार्यकर्ताओं ने पूजा अर्चना कर महादेव को प्रथम आमंत्रण पत्र समर्पित कर शुरू किया न्यौता

जमशेदपुर (झारखंड)। महाशिवरात्री के पावन अवसर पर पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के अगुवाई में सोनारी दोमुहानी संगम घाट पर स्वर्णरेखा महाआरती का आयोजन 26 फरवरी दिन बुधवार को किया जा रहा है।

आज आमंत्रण पत्र वितरण के कार्य का शुभारंभ करने से पहले रंकिणी मंदिर कदमा में कार्यकर्ताओं ने पूजा अर्चना कर महादेव को प्रथम आमंत्रण पत्र समर्पित किया।

इस दौरान मनोज झा, बबुआ झा, राजा मंडल, रोशन सिंह, किट्टू पाजी, आशीष मलिक सहित बहुत सारे कार्यकर्ता उपस्थित थे।