Latest News
Глобальная статистика азартных игр по всему миру и факты в 2026 годуTestTestशादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्ध

मुख्यमंत्री पहुंचे चीलगू चाकुलिया, झारखंड आंदोलनकारी कपूर कुमार टुडू के निधन पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Follow

Published on: 07-05-2025

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, झारखंड आंदोलनकारी कपूर कुमार टुडू जी के निधन पर सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल के चिलगू-चाकुलिया स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचे, दिवंगत के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

◆ मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु कामना की, शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया

◆ मुख्यमंत्री ने कहा- कपूर टुडू जी का झारखंड अलग राज्य आंदोलन में था अहम योगदान, सामाजिक सरोकार से जीवन भर रहा नाता

चिलगू- चाकुलिया, चांडिल, सरायकेला- खरसावां// मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, झारखंड आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता कपूर कुमार टुडू जी (कपूर बागी जी ) के निधन पर आज सरायकेला- खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल के चिलगू- चाकुलिया स्थित आवास पहुंचकर दिवंगत के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति देने हेतु प्रार्थना की। मुख्यमंत्री अंतिम यात्रा और अंत्येष्टि कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

जीवन भर रहा सामाजिक सरोकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि कपूर टुडू जी के रूप में मैंने अपना एक भाई, दोस्त और झारखंड आंदोलनकारी खो दिया है। उनका निधन ना सिर्फ हमारी पारिवारिक क्षति है बल्कि इस राज्य ने एक ऐसे व्यक्तित्व को खो दिया है, जिन्होंने अलग राज्य के संघर्ष से लेकर अपने पूरे जीवन काल में सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर आम लोगों की तकलीफों को दूर करने का प्रयास करते रहे। मुख्यमंत्री ने व्यथित मन से कहा कि उनका निधन हमारे लिए अपूरणीय क्षति है। दिवंगत कपूर कुमार टुडू जी को अश्रुपूर्ण नमन।

परिवार में मां, पत्नी और तीन नाबालिग बच्चे

विदित हो कि दिवंगत कपूर कुमार टुडू जी रिश्ते में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के फुफेरे भाई थे । कल 6 मई- 2025 को उनका निधन हो गया था। वे अपने पीछे मां श्रीमती सुखी टुडू, पत्नी श्रीमती सुकुरमनी टुडू एवं दो पुत्र, एक पुत्री छोड़ गए हैं। वे अपनी सादगी और सरलता के लिए जाने जाते थे। सामाजिक सरोकार और आम लोगों के प्रति सेवा भाव उनकी पहचान थी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel