• Home
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulations
Saturday, August 2, 2025
मानवाधिकार मीडिया
  • Login
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
मानवाधिकार मीडिया
No Result
View All Result
Home राज्य झारखंड

JAMSHEDPUR : नगर निकायों में पिछड़े वर्गों के आरक्षण निर्धारण हेतु डोर-टू-डोर सर्वे की समीक्षा को लेकर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने परिसदन में जिला के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, पिछड़ा वर्ग के कल्याण को लेकर संचालित अन्य योजनाओं में भी भागीदारी पर हुई चर्चा

by Manindar Manish
July 31, 2025
in झारखंड
0

जमशेदपुर (झारखंड)। नगर निकायों में पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिए जाने की पात्रता निर्धारण हेतु ट्रिपल टेस्ट के अंतर्गत जिले में संपन्न डोर-टू-डोर सर्वे से संबंधित प्रतिवेदनों की समीक्षा हेतु राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री जानकी प्रसाद यादव ने परिसदन सभागार में बैठक किया। आयोग के सदस्यगण श्री नन्दकिशोर मेहता, श्री लक्ष्मण यादव, श्री नरेश वर्मा भी बैठक में मौजूद रहे।

बैठक में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने सभी विभागों से अद्यतन प्रतिवेदन के अलावा पिछड़े वर्गों की आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक स्थिति से संबंधित विभिन्न पहलुओं का विस्तृत जानकारी लिया। आयोग द्वारा पिछड़े वर्गों की जाति, आय, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र एवं अंचल कार्यालय में लंबित प्रकरणों की भी गहन समीक्षा की गई तथा सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति, आकस्मिक मृत्यु एवं सर्पदंश के मामलों में देय लाभ की समीक्षा की गई और सभी पात्र लाभार्थियों को त्वरित सहायता सुनिश्चित करने हेतु योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं सभी पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुँचाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, जिले के हाथी प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को हुई आर्थिक एवं फसल क्षति के लिए भी उचित मुआवजा प्रदान करने के साथ-साथ स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों को ऋण एवं अन्य लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया।

शिक्षा विभाग से संबंधित समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिया गया कि सभी योग्य विद्यार्थियों को प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण योजना का लाभ दिया जाए। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत निजी विद्यालयों में 25% ग़रीबी रेखा से नीचे के परिवार के बच्चों का नामांकन को सुनिश्चित किया जाए तथा सभी आवासीय विद्यालयों में भोजन, आधारभूत सुविधाएं एवं अन्य लाभ समय पर उपलब्ध हों, यह सुनिश्चित किया जाए।

समीक्षा क्रम में मनरेगा अंतर्गत अधिकाधिक योजनाओं का संचालन कर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु योजनाओं के लाभ देने एवं विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही, कृषि कार्यों के लिए सभी किसानों को उचित दर पर बीज, खाद एवं फलदार पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। मत्स्य पदाधिकारी को पंचायत स्तर पर ज्यादा से ज्यादा समितियां गठित करते हुए मत्स्य पालन के क्षेत्र में जिला को आत्मनिर्भर बनाने, मत्स्यपालकों को मार्केट लिंकेज तथा सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं से भी आच्छादित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रीमती रिंकू कुमारी, अपर नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री शंकराचार्य समद, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री गौतम कुमार, जिला योजना पदाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला मत्स्य पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडो के बीडीओ, सीओ तथा अन्य सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share

Related Posts

झारखंड

JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं नागरिकों की समस्याएं

August 1, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : प्रत्येक कार्य दिवस में भू-विवादों का हो रहा त्वरित निष्पादन

August 1, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : जुगसलाई के दो प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन

August 1, 2025
झारखंड

RANCHI : राष्ट्रपति पहुंची झारखंड राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

July 31, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : नशे के खिलाफ लड़ाई में एक और कदम – राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन पोर्टल ‘मानस’ के टोल फ्री नंबर 1933 पर नशे संबंधित गतिविधि की दें जानकारी

July 31, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : कदमा रामनगर साईं मंदिर का 20वां स्थापना दिवस धूमधाम से हुआ संपन्न

July 31, 2025
Next Post

JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र का किया निरीक्षण

WEATHER UPDATES

मौसम

CRICKET LIVE SCORE

RASHIFAL UPDATES

Facebook Twitter Youtube Instagram

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुलसी जयंती पर राजापुर में ‘तुलसी साहित्य समागम’ में की शिरकत
  • “सहमति से सेक्स की कानूनी उम्र पर बहस तेज़: इंदिरा जयसिंह ने सुप्रीम कोर्ट में रखे तर्क”
  • पाकिस्तान में तेल के ‘विशाल भंडार’ कहां हैं, जिसे लेकर ट्रंप ने किया समझौते का एलान
  • JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं नागरिकों की समस्याएं

RSS मानवाधिकार मीडिया

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुलसी जयंती पर राजापुर में ‘तुलसी साहित्य समागम’ में की शिरकत

Log In

Our Visitors

Visitors Today
552
2496577
Total Visitors
623
Live visitors

© 2025 Manvadhikar Media

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स

© 2025 Manvadhikar Media

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.