- प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में पहुंचा 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल
- स्वास्थ्य, विद्युत और नगर निगम की समस्याओं को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन
शकील अहमद
सरोजनीनगर,लखनऊ। उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा अपने 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ 13 सितम्बर 2025 को सरोजनी नगर विधानसभा के विधायक राजेश्वर सिंह से उनके आवास पर मिले। मुलाक़ात में व्यापार मंडल ने क्षेत्र की स्वास्थ्य, विद्युत, नगर निगम और पुलिस व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर विधायक को अवगत कराया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर अधिकारी दोहरे रवैये से काम कर रहे हैं, जिससे व्यापारी और आम जनता परेशान है। विधायक राजेश्वर सिंह ने आश्वासन देते हुए कहा कि सरोजनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी 43 उपकेंद्रों की समीक्षा की जाएगी।
साथ ही उन्होंने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि वे 10 दिनों में क्षेत्रीय समस्याओं की लिखित रिपोर्ट उन्हें सौंपें।बैठक के दौरान विधायक राजेश्वर सिंह ने प्रतिनिधि मंडल को मां पीतांबरा की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
प्रतिनिधि मंडल में दिलीप द्विवेदी–प्रदेश महासचिव, रवीश श्रीवास्तव–प्रदेश महामंत्री,सरदार जगजीत सिंह– प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रवि शर्मा–प्रदेश उपाध्यक्ष, जितेंद्र कुमार हजेला–विधानसभा प्रभारी सरोजनी नगर, नीरू तिवारी–विधानसभा अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, दीप्ति सिंह-समीक्षा प्रभारी, नागेन्द्र सिंह यादव अध्यक्ष नादरगंज व्यापार मण्डल, राजेश दुबे–वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एयरपोर्ट व्यापार मण्डल इकाई मौजूद रहे।