शक्तिनगर(सोनभद्र)। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खड़िया बाजार स्थित सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव एवं वैदिक गणित प्रतियोगिता -2025 में 8 संकुल के भैया -बहनों ने संस्कृत प्रश्न मंच, वैदिक गणित, आंसू भाषण, पत्र वाचन, एवं मूर्ति कला के बाल, किशोर तथा तरुण वर्ग के भैया बहनों ने जीत का परचम लहराया।
विजेता भैया बहनों को पूर्व राज्यसभा सांसद राम सकल के द्वारा पुरस्कृत किया गया। विद्यालय परिसर में( पूर्व सांसद ) राम शकल का विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार,प्रबंधक, जय प्रकाश कुशवाहा) प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी एवं (संभाग निरीक्षक गोपाल तिवारी तथा विभिन्न विद्यालयों से आए हुए प्रधानाचार्य के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने हेतु विद्यालय के समिति सदस्य सन्नी शरण श्रीवास्तव समेत विभिन्न विद्यालयों से निर्णायक बुलाए गए जिनके नाम निम्नलिखित हैं प्रभात कुमार विश्वकर्मा विद्यापीठ, आनंद प्रकाश शुक्ला, सुभाष प्रसाद मिश्र – खड़िया आयुष त्रिपाठी, अशोक पांडे एवं सन राम केंद्रीय विद्यालय शक्तिनगर, देवाशीष मिश्रा अनपरा, चंद्र भूषण सिंह बीना परियोजना इत्यादि शिक्षा ग्रहण का महत्वपूर्ण योगदान रहा।