उत्तर प्रदेश चुनावों को लेकर लखनऊ के नेहरू भवन में कांग्रेस की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई। बैठक में प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, आराधना मिश्रा मोना, सुप्रिया श्रीनेत और इमरान मसूद सहित कई नेता शामिल रहे। सबसे बड़ा सवाल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बना हुआ है। चर्चाओं के अनुसार कांग्रेस 125 से 150 सीटों का दावा कर सकती है, हालांकि अंतिम फैसला दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व की बातचीत के बाद ही होगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गठबंधन की तैयारियां जमीन पर तेज हैं और कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सीट बंटवारे का फॉर्मूला ही गठबंधन की मजबूती तय करेगा। आने वाले दिनों में दोनों दलों के बीच और दौर की बातचीत होने की संभावना है, जिसके बाद तस्वीर साफ हो सकती है। फिलहाल सस्पेंस बरकरार है और कार्यकर्ताओं की नजर घोषणा पर टिकी है।
लखनऊ में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सीट बंटवारे पर सस्पेंस बरकरार

विज्ञापन | Advertisement
विज्ञापन | Advertisement


