लखनऊ के कैफे मालिक शिवा शर्मा हत्या मामले में नागपुर कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस को मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे सहित तीनों आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड दे दी है। यूपी एसटीएफ ने तीनों को नागपुर के वर्धा रोड स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान श्रद्धा दुबे, उनकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश के रूप में हुई है, जो करीब 11 दिनों से फरार चल रहे थे और हर आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मामला 9 अक्टूबर को अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने के बाद शिवा शर्मा की मौत से जुड़ा है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज है। एफआईआर हजरतगंज थाने में मृतक की मां की शिकायत पर दर्ज हुई थी। पुलिस तीनों को सड़क मार्ग से लखनऊ ला रही है, जहां आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन | Advertisement


