दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में हथियार मुंबई पहुंचाने और पूरे ऑपरेशन में समन्वय में मदद करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार 18 अक्टूबर को अभिनेता की कार को निशाना बनाकर हुई फायरिंग से पहले ये आरोपी हथियार ले जाने में शामिल थे। आरोपियों पर आरोप है कि वे अनिल पंडित के निर्देशों पर काम कर रहे थे, जो एक एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप के जरिए उनकी गतिविधियों का समन्वय करता था। एक अन्य जानकारी के अनुसार हथियार डेड लेटर बॉक्स के जरिए हासिल किए गए थे, यानी ऐसी जगह से जहां पहले से हथियार छिपाकर रखे गए थे, और सूत्रों के मुताबिक ये हथियार अमृतसर में रखे गए थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है ताकि पता चल सके कि साजिश में और कौन-कौन शामिल था।
विज्ञापन | Advertisement


