केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली में 8,941 करोड़ रुपये की लागत वाली सीवर परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। नजफगढ़ क्षेत्र से शुरू होने वाली इन परियोजनाओं में नया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, विकेंद्रीकृत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और नई सीवर लाइनें शामिल हैं। दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा के अनुसार बाहरी दिल्ली में 29 नए डीएसटीपी और सीवेज पंपिंग स्टेशनों से 358 कॉलोनियों और 113 गांवों के 36.29 लाख से अधिक निवासियों को लाभ मिलेगा और 1,034 किलोमीटर लंबी नई सीवर लाइन बिछाई जाएगी। ओखला में बनने वाला नया प्लांट राजधानी का सबसे बड़ा होगा। आठ मौजूदा प्लांटों को भी अपग्रेड किया जाएगा। सरकार का दावा है कि दो से ढाई साल में बिना उपचारित गंदा पानी नालों के जरिए यमुना में जाना बंद होगा और नदी की सफाई में बड़ा बदलाव दिखेगा।
विज्ञापन | Advertisement



