केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज देशव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान-रबी 2026’ की शुरुआत करेंगे। अभियान में फसल अवशेष प्रबंधन, एकीकृत कीट प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य, जलवायु-अनुकूल खेती, तिलहन और दलहन को बढ़ावा तथा बीज वितरण जैसे विषय शामिल हैं। इसके साथ किसान पहचान पत्र बनाना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी, किसान क्रेडिट कार्ड का विस्तार और व्यापार समझौतों से मिलने वाले अवसरों पर भी जागरूकता फैलाई जाएगी। राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर किसान सम्मेलन, किसान चौपाल, प्रशिक्षण और खेत प्रदर्शन आयोजित होंगे। कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, आईसीएआर संस्थान और कृषि विश्वविद्यालय मिलकर काम करेंगे। करीब 4,150 टीमों और 12,000 से अधिक वैज्ञानिकों व कर्मियों के जरिए लगभग एक करोड़ प्रतिभागियों तक पहुंचने का लक्ष्य है।
विज्ञापन | Advertisement



