प्रमुख समाचार
खबर #1 आजम खान से केवल इसलिए मिलना चाहते थे अखिलेश? AIMIM के वारिस पठान ने किया ये दावा ✦
खबर #2 सऊदी अरब में बांग्लादेशी महिला कामगार कितनी सुरक्षित हैं? ✦
खबर #3 दोनों चुनाव आयुक्तों ने सीनियर ऑफिसर के खिलाफ शिकायत की, कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी-RTI में खुलासा ✦
खबर #4 Investigation : BIPARD में गेस्ट फैकल्टी बन अधिकारियों ने 3 साल में कमाये 8 करोड़, पैनल में नाम नहीं फिर भी हुआ पेमेंट ✦
खबर #5 प्रदूषण पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस सख्त: अब WhatsApp से होगी निगरानी, नियमों को तोड़ने वाली बसों पर लगेगा ब्रेक ✦
खबर #6 पीएम मोदी 'चिन्मय अमृत महोत्सव' में शामिल होंगे: संस्थान आम लोगों तक गीता का ज्ञान पहुंचा रहा; पिछले साल भी... ✦
खबर #7 फिर चालबाजी कर रहा चीन, अरुणाचल सीमा पर बढ़ा तनाव, कई जगहों पर आमने-सामने के हालात ✦
खबर #8 यूरोप का दूसरा बड़ा हथियार सप्लायर बना भारत: रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से ₹8000 करोड़ के गोला-बारूद सप्लाई क... ✦
खबर #9 ‘अराजकता फैला रही कांग्रेस’, फ्रांस की तुलना दिल्ली प्रदर्शन कर BJP का राहुल पर निशाना ✦
खबर #10 आखिर दिक्कत क्या है; मार्को रुबियो से मुंबई में मुलाकात पर खुलकर बोले एस जयशंकर, दिया इंदिरा गांधी का उदाहरण ✦
खबर #11 इंडिगो ने सऊदी अरब की उड़ानों के लिए की अहम घोषणा ✦
खबर #12 ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Friday, 23 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » स्वास्थ्य » खबर का पेज

एम्स ऋषिकेश में मधुमेह और हृदय रोगों पर राष्ट्रीय सम्मेलन

एम्स ऋषिकेश में मधुमेह और हृदय रोगों पर राष्ट्रीय सम्मेलन

ऋषिकेश। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा आज देश में तेजी से बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियां बन चुके हैं। इन बीमारियों के आपसी संबंध को देखते हुए चिकित्सा विशेषज्ञ अब समग्र उपचार की राह पर जोर दे रहे हैं। इसी कड़ी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश में 24 अक्टूबर को कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी का सातवां वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

संस्थान के इंटरनल मेडिसिन विभाग के तत्वावधान में होने वाले इस सम्मेलन में देश के 16 से अधिक चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञ भाग लेंगे। सम्मेलन में मधुमेह नियंत्रण, हृदय स्वास्थ्य और मरीजों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा होगी।

विज्ञापन | Advertisement

आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं एम्स ऋषिकेश के मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. रविकांत के अनुसार, मधुमेह के साथ हृदय और गुर्दे की समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है, जबकि मोटापा इन बीमारियों की गंभीरता को प्रभावित करता है। इसलिए अब केवल एक बीमारी के इलाज के बजाय मरीज के संपूर्ण स्वास्थ्य का आकलन जरूरी माना जा रहा है।

सम्मेलन में समय पर बीमारी की पहचान, उचित जांच, प्रभावी उपचार और नियमित निगरानी के जरिये मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के तरीकों पर विचार-विमर्श होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह समग्र दृष्टिकोण आने वाले समय में मधुमेह और हृदय रोगों से लड़ने में निर्णायक साबित होगा।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें