अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले की जांच में नए खुलासे हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने फायरिंग की प्रैक्टिस की थी। इतना ही नहीं, होटल में भी गोली चली थी। अब तक इस मामले में दस आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन | Advertisement
जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पूरी वारदात की पहले से योजना बनाई थी। पुलिस अब फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया था। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी कड़ियां जोड़ी जा रही हैं और जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।



