प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा हिरासत से आईं बाहर अभिजीत दीपके को 'पुलिस ने किया अरेस्ट' ✦
खबर #2 मुंबई में CJP का प्रदर्शन हुआ फ्लॉप, 50 से 80 लोग भी एक साथ नजर नहीं आए ✦
खबर #3 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार, आ गया सर्वे; योगी आदित्यनाथ-अखिलेश यादव में कितनी टक्कर? ✦
खबर #6 ये लोग... नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार ✦
खबर #7 'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस ✦
खबर #8 Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार ✦
खबर #9 रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के बयान पर एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने दिया जवाब ✦
खबर #10 लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

नंदगंज: तेज रफ्तार ट्रेलर व सीमेंट लदे ट्रैक्टर की हुई भ…

नंदगंज। थानाक्षेत्र के मुड़वल में एनएच-31 पर रविवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर और सीमेंट लदे ट्रैक्टर की टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि हादसे में दोनों वाहन चालक बाल-बाल बच गए और मौके से फरार भी हो गए। किसी तरह से वाहनों को सड़क से हटाकर आवागमन बहाल कराया गया। नंदगंज रेलवे स्टेशन के रैक से सीमेंट लादकर एक ट्रैक्टर गाजीपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रेलर सैदपुर क्षेत्र के डहन गांव का है। थानाध्यक्ष अतुल मिश्र ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram