प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #8 कैंसर रिसर्च में फर्जीवाड़ा: 4 हजार से ज्यादा मेडिकल रिसर्च पेपर्स निकले फर्जी, खतरे में लाखों जानें ✦
खबर #9 अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 पोप लियो को लंग कैंसर: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकती है ये बीमारी, अहम सवालों के जवाब ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

गाजीपुर।सैदपुर: खेत में सिंचाई कर रहे किसान पर गिरी आकाश…

सैदपुर। थानाक्षेत्र के ईशोपुर माहपुर गांव में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ईशोपुर माहपुर निवासी 45 वर्षीय विद्याधर चौहान पुत्र स्व पंचम चौहान अपने खेत में फसल की बुआई के लिए पानी भर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर पड़ी। बिजली गिरते ही विद्याधर जान बचाने के लिए खेत से भागने लगे, लेकिन वह इसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही गिर पड़े। आसपास मौजूद ग्रामीण जब तक उनकी मदद के लिए पहुंचते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। विद्याधर की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी चंद्रकला का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को दैवीय आपदा राहत के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram