प्रमुख समाचार
खबर #1 Bihar MLC Chunav Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर कौन जीता, कौन हारा? देखें Winner List ✦
खबर #2 इसराइल के राष्ट्रपति बोले- 'हर संभव कोशिश हो ताकि एक और चुनाव का सामना न करना पड़े' ✦
खबर #3 नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया ✦
खबर #4 MLC चुनाव: UP में 11 में से 6 सीटें जीतकर भी BJP परेशान, आगरा-लखनऊ में सपा की सेंधमारी से बढ़ी टेंशन ✦
खबर #5 कल का मौसम, 29 अक्टूबर: चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, इन राज्यों में मूसलाधार बारिश; आंधी तूफान की भी चेतावनी ✦
खबर #6 Happy karwa Chauth Wishes LIVE: करवाचौथ पर पति-पत्नी को भेजें प्यार भरे संदेश, यहां पढ़ें शुभकामनाएं-कोट्स और शायरी ✦
खबर #7 कैंसर का ₹80 हजार का इंजेक्शन ₹7 हजार में मिलेगा: 543 दवाओं के दाम घटे; नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी ✦
खबर #8 गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक ✦
खबर #9 अभिजीत दीपके फिर भड़के, बोले- इंस्टाग्राम अकाउंट्स बंद कर सवाल नहीं दबा सकती सरकार, बढ़ेगा अविश्वास ✦
खबर #10 MP में साइक्लोन अर्नब का असर-कई शहरों में बदला मौसम: सतना-कटनी में बारिश, रतलाम-धार में बढ़ी ठंड; 6 जिलों म... ✦
खबर #11 Ground Report: 6000 KM दूर फ्रांस, इटली, स्पेन में बवाल, लेकिन कांप रहे भारत के कारोबारी ✦
खबर #12 जेडी वेंस ने भेजी वार्ता की चिट्ठी, ट्रंप ने किया इनकार, क्या ईरान पर फिर हमले की प्लानिंग कर रहा अमेरिका? ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Thursday, 29 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » ब्रेकिंग न्यूज़ » खबर का पेज

राम जानकी मंदिर में चोरी से मचा हड़कंप चांदी का मुकुट लेकर चोर फरार पुजारी की तहरीर पर जांच में जुटी पुलिस संदिग्धों से पूछताछ जारी

राम जानकी मंदिर में चोरी से मचा हड़कंप चांदी का मुकुट लेकर चोर फरार






महराजगंज। जिले के नौतनवा कस्बे के बाल्मीकि नगर स्थित श्रीराम जानकी मरचाहे बाबा कुटी मंदिर में बुधवार सुबह चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। चोर मंदिर में स्थापित माता सीता की मूर्ति पर लगा चांदी का मुकुट लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।मंदिर के पुजारी रामनाथ दास के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब छह बजे वह मंदिर परिसर में मौजूद थे। इसी दौरान वह परिसर में स्थित समय माता मंदिर की ओर चले गए। कुछ देर बाद जब वापस लौटे तो माता सीता की मूर्ति पर लगा चांदी का मुकुट गायब मिला। मुकुट चोरी होने की जानकारी फैलते ही मोहल्ले में चर्चा शुरू हो गई और मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई।घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का काम शुरू किया गया। पुलिस मंदिर में आने-जाने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि चोरी की घटना से जुड़े सुराग मिल सकें।थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, मंदिर के पुजारी ने तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।धार्मिक स्थल पर हुई इस चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि चोरी की वारदात को किसने और किन परिस्थितियों में अंजाम दिया।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें