प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #3 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #8 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

DEOGHAR : श्रावणी मेला-2026 : श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर जिला प्रशासन का रूटलाइन निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

देवघर, झारखंड। राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने आज मेला क्षेत्र एवं कांवरिया रूटलाइन का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।

प्रशासनिक टीम ने दुम्मा बॉर्डर से कांवरिया पथ का निरीक्षण करते हुए पूरे मार्ग में महीन बालू बिछाने, बिजली के झूलते तारों को ऊंचा कर सुरक्षित करने, चापाकलों के आसपास साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा अतिक्रमण हटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही सभी विभागों को श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं के अनुरूप सभी कार्य समय पर पूर्ण करने और गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से कांवरिया पथ पर केवल महीन बालू का उपयोग करने पर जोर दिया गया, ताकि पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा या कठिनाई का सामना न करना पड़े। संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिला उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), पुलिस प्रशासन के अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने कहा कि श्रावणी मेला-2026 के सफल एवं सुरक्षित आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जा रही हैं।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram