प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #6 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

फंदे से हुई विवाहिता की मौत, मामला संदिग्ध: जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज। जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम मैनहवा टोला मंझरिया में बुधवार शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, क्षेत्राधिकारी, फॉरेंसिक टीम एवं राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार मामला संदिग्ध माना जा रहा है जबकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
पुलिस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मृतका की पहचान सोनी देवी पत्नी विशाल करीब 20 वर्ष के रूप में हुई है। वह ग्राम मैनहवा टोला मंझरिया स्थित अपने ससुराल में रह रही थीं। उनका मायका थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर क्षेत्र में है। करीब एक वर्ष पूर्व उनका विवाह विशाल निवासी मैनहवा टोला मंझरिया के साथ हुआ था।
बुधवार शाम करीब 5:30 बजे ग्राम प्रधान की सूचना पर उपनिरीक्षक राजीव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद क्षेत्राधिकारी फरेंदा फॉरेंसिक टीम एवं नायब तहसीलदार सुधांशु कुमार कन्नौजिया भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया तथा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए।
इस संबंध में उपनिरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला फंदे से लटकने का प्रतीत होता है लेकिन मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।घटना के बाद मृतका के मायके और ससुराल पक्ष में कोहराम मचा हुआ है। वहीं क्षेत्र में घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं भी जारी हैं।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram