प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #6 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

RANCHI : महिलाओं और बच्चों के सशक्त भविष्य पर विधानसभा समिति में मंथन, जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू ने रखे सुझा

रांची, झारखंड। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों का सशक्त, सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य ही एक समृद्ध समाज की आधारशिला है। इसी सोच के साथ उन्होंने झारखंड विधानसभा, रांची में आयोजित महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में भाग लेकर महिलाओं और बच्चों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार रखे।

समिति की सभापति सह गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महिलाओं के सशक्तिकरण, बच्चों के समग्र विकास, पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में योजनाओं को जमीनी स्तर पर अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने और पात्र लाभुकों तक उनका लाभ सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं और बच्चों का सशक्त होना आवश्यक है। उन्होंने भरोसा जताया कि समिति की अनुशंसाओं और विभागीय समन्वय से महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त होगा।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram