प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #6 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : भुईयाडीहNH-33 सिग्नेचर ब्रिज का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया निरीक्षण, समय पर गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश

जमशेदपुर, झारखंड। पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू ने आरसीडी विभाग द्वारा निर्माणाधीन भुईयाडीह लिट्टी चौक से स्वर्णरेखा नदी होते हुए NH-33 तक बनने वाले सिग्नेचर ब्रिज का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ परियोजना पूरी करने के निर्देश दिए।

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि यह पुल केवल दो किनारों को जोड़ने का माध्यम नहीं होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि सिग्नेचर ब्रिज के निर्माण से यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी, आवागमन में लगने वाला समय कम होगा और क्षेत्र को विकास की नई पहचान मिलेगी।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी इस महत्वपूर्ण परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करना प्राथमिकता है, ताकि स्थानीय लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

निरीक्षण के दौरान सीतारामडेरा एवं बारीडीह मंडल के अध्यक्षों के साथ पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram