Latest News
शादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्धजमानियां : पुलिस व एएनटीएफ टीम को बड़ी सफलता, 85 लाख रूपए कीमत की हेरोईन संग शातिर तस्कर गिरफ्तारखानपुर : साई की तकिया के उमा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट मीट का सीओ ने किया शुभारंभपत्रकार प्रेस परिषद गाजीपुर ,बैठक का आयोजन 28 दिसम्बर 2025को किया गया

सूरदा कॉपर खनिज के खनन पट्टे शुरू होने की सभी औपचारिकताएं पूरी, जल्द शुरू होगी खनन एव प्रेषण का कार्य

Follow

Published on: 30-09-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत मुसाबनी अंचल के मौजा सुरदा के रकवा 388.68 हेक्टर क्षेत्र पर हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड द्वारा धारित कॉपर एवं एसोसिएट खनिज के खनन पट्टा की अवधि विस्तार की स्वीकृति 31.03.2040 तक झारखंड सरकार के कैबिनेट ( मंत्रिमंडल) द्वारा दी गई है। तत्पश्चात अनुपूरक खनन पट्टा संविदा का निष्पादन उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के द्वारा दिनांक 26.9.2024 को कर दिया गया।

इस प्रकार हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, घाटशिला द्वारा सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं, जिसके पश्चात हिन्दुस्तान कॉपर लिमीटेड द्वारा खनन पट्टा क्षेत्र अंतर्गत उत्पादन एवं प्रेषण का कार्य यथाशीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

खनन कार्य प्रारंभ होने से आसपास के लोगों को रोजगार मिलेगा तथा राज्य के खनन राजस्व में अधिक से अधिक बढ़ोतरी होगी । जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि खनन कार्य शुरू होने से अनुमानित रॉयल्टी 11,23,06,252.00 रुपये तथा डीएमएफटी मद में 2,24,61,251.00 रुपये राजस्व संग्रहण की संभावना है। इस विस्तार से खनन क्षेत्र में और अधिक निवेश आकर्षित होंगे, जो हितधारकों के लिए एक सहयोगात्मक वातावरण तैयार करेगा और समग्र आर्थिक परिदृश्य में सुधार होगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel