एक किलो 320 ग्राम नाजायज गांजा बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र,

पिपरी(सोनभद्र)। स्थानीय पुलिस ने एक किलो 320 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आपको बता दे कि पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ यशवीर सिंह द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल के निर्देशन में पिपरी थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में पिपरी पुलिस द्वारा दिनांक 24 जुलाई 2023 को सुबह समय करीब 5.45 बजे गैस गोदाम मुख्य मार्ग के पास रेनुकूट से अभियुक्त रवि पुत्र स्व० राम विचारे धरिकार निवासी वार्ड नं0 1 मलीन बस्ती तुर्रा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र उम्र करीब 27 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक झोले में एक किलो 320 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना पिपरी में मुकदमा अपराध संख्या 95/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत करके अभियुक्त को रिमांड हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया।गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अरविन्द कुमार गुप्ता चौकी प्रभारी रेनुकूट थाना पिपरी, हे0का0 सुनील सिंह यादव चौकी रेनुकूट थाना पिपरी, सोनभद्र शामिल रहें।