17 वर्षों से फरार 5000 हजार रुपये के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

प्रमुख समाचार


17 वर्षों से फरार 5000 हजार रुपये के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी ने स्थाई/ ईनामी आरोपीयों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सीताराम एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना मोहनगढ के अपराध क्रमांक 24/1995 व माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 1932/2006 धारा 279,337,338,427 ता.हि. में पिछले 17 वर्षों से फरार 5000 रूपये के इनामी आरोपी नाहर सिंह पिता जगदीश सिंह यादव उम्र 62 साल निवासी कौड़िया हाल कालपी उत्तर प्रदेश को ग्राम गोटेट लिधौरा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहनगढ उनि. संदीप चौधरी , प्रधान आर0 118 शैलेन्द्र चौधरी, आर0 534 रजित सिंह दांगी, आर0 131 शत्रुघ्न दांगी, आर0 514 यशवंत यादव, आर0 279 रतिराम, आर0 641 जितेन्द्र, आर0 476 सतेंद्र राजपूत की अहम भूमिका रही।