माधवराव सिंधिया की प्रतिमा के अनावरण की तेज हुई तैयारियाँ प्रशासनिक अधिकारियों एवं विकास यादव ने प्रतिमा स्थल का किया निरीक्षण

प्रमुख समाचार
नगर के विश्रामगृह स्थित पार्क में स्थापित पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व0 माधवराव सिंधिया की प्रतिमा अनावरण के लिये प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं यशस्वी केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रस्तावित दौरे को लेकर आज जिला पंचायत सी.ई.ओ. सिद्धार्थ जैन ने भाजपा नेता विकास यादव एसडीएम सी.पी. पटेल, डिप्टी कलेक्टर संजय दुबे, तहसीलदार आर.पी. तिवारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती गीता मांझी पी.डब्ल्यू.डी., एस.डी.ओ. पी.के. जैन, सबइंजीनियर गोकुल प्रसाद सोनी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया और चल रही तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।