नगर पंचायत बृजवनगंज में शुरू हुई साप्ताहिक बंदी, बन्दी का दिखा असर खरीदारी को भटकते रहे लोग

महाराज गंज

महराजगंज/ बृजवनगंज : नगर पंचायत बृजवनगंज के व्यापारियों ने शनिवार को साप्ताहिक बंदी के तहत दुकान बंद रखी। इससे सामान खरीदने के लिए लोग भटकते दिखे। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि सभी व्यापारियों की सहमति से शनिवार को साप्ताहिक बंदी रखने का निर्णय हुआ है, जो सफल रही है, इससे व्यापारियों को राहत मिलेगी।
सप्ताह भर कार्य करने के बाद एक दिन के लिए आराम करने को मिला है। बंदी का पहला दिन होने के कारण लोगो को जानकारी नही हो पाई। जिस कारण ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ी हैं। लेकिन धीरे-धीरे सभी जानकारी हो जाएगी उसके बाद लोग शनिवार को खरीदारी करने के लिए नही निकलेंगे। उन्होंने कहा सप्ताह में एक दिन की बंदी से जहां कुछ व्यापारी बाहर जाकर समान खरीद सकते हैं। वही तमाम लोग आराम भी कर सकते हैं। वही नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने सोशल मीडिया पर विडियो जारी कर सफल बंदी के लिए नगर पंचायत के व्यापारीयो का धन्यवाद ज्ञापित किया ।बंदी को सफल बनाने के लिए कार्यालय सहायक मोहम्मद कासिम,शहाबुदीन,राजकुमार चौरसिया व अन्य कर्मचारी सक्रिय रहे।