कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को शामिल होने के लिए किया आमंत्रित

प्रमुख समाचार

कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को शामिल होने के लिए किया आमंत्रित

साबिर अंसारी

रांची: प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सोमवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति रांची के एक मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सोरेन को प्रतिनिधिमंडल ने छह सितंबर को मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।मौके पर कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति रांची के मुख्य संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष विनोद गोप, संरक्षक कुमार राजा, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल गौतम एवं अर्जुन गुप्ता उपस्थित थे।