समाचार पत्र समाज का आइना है, जो केवल सच को दिखाता है-गोविंद सिंह

प्रमुख समाचार

समाचार पत्र समाज का आइना है, जो केवल सच को दिखाता है-गोविंद सिंह
टीकमगढ़। समाज में पत्रकारिता और समाचार पत्र निरंकुश शासन पर जहां अंकुश लगाने का काम करते हैं, तो वहीं गरीब और शोषित लोगों की आवाज बनकर उनकी मदद करता है। सच को जनता के बीच ले जाने का काम समाचार पत्र करते हैं। आज के दौर में अखबार निकालना बढ़ा कठिन होता जा रहा है। दैनिक परिहार गर्जना ने अब तक जिस तरह से सच को दिखाने का काम किया है, निश्चित ही वह सराहनीय है। यह विचार कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने व्यक्त किए। बताया गया है कि दैनिक परिहार गर्जना छतरपुर के सफलतम 11वर्ष पूर्ण होने पर एवं 12 वें वर्ष में प्रवेश होने पर समाचार पत्र के संपादक रामबाबू सिंह परमार सहित अनेक लोगों ने श्री सिंह का सम्मान किया। बताया गया है कि मध्य प्रदेश शासन के कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और  नगरीय प्रशासन उप सचिव एवं आदिम जाति कल्याण विभाग मध्य प्रदेश  अतिरिक्त प्रभार सत्येंद्र सिंह और सामाजिक न्याय विभाग मध्य प्रदेश के उप सचिव शैलेंद्र सिंह को भोपाल जाकर पत्रकार रामबाबू सिंह परिहार,अधिमान्य पत्रकार सौरभ खरे, अजय परिहार ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिथियों ने परिहार गर्जना को अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि समाचार पत्र इसी तरह दिनों दिन तरक्की करे। उन्होंने समाचार पत्र द्वारा अब तक उठाई गई आवाज और जन सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया। इस अवसर पर संपादक रामबाबू, सौरभ खरे एवं अजय सिंह परिहार ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। यहां बता दें कि दैनिक समाचार पत्र परिहार गर्जना ने जिस तरह से गरीबों और कमजोर वर्ग की आवाज उठाने का काम किया है, उससे उसकी लोकप्रियता में चार चांद लगे हैं। टीकमगढ़ और छतरपुर की जनता में समाचार पत्र की लोकप्रियता बढ़ी है। अन्याय और अत्याचार के साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ समाचार पत्र की मुहिम भी रंग लाई है। बुंदेलखंड में एक विश्वसनीय समाचार पत्र की पंक्ति में परिहार गर्जना का नाम सम्मान से लिया जा रहा है। इस संबन्ध में नगरीय प्रशासन उप सचिव एवं आदिम जाति कल्याण विभाग मध्यप्रदेश अतिरिक्त प्रभार सत्येन्द्र सिंह व सामाजिक न्याय विभाग मध्य प्रदेश के उप सचिव शैलेन्द्र सिंह ने भी समाचार पत्र की प्रशंसा करते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं।