पर्यावरण के लिए साइकिल राइड जरूरी: विश्वनाथ

प्रमुख समाचार

पर्यावरण के लिए साइकिल राइड जरूरी: विश्वनाथ

मो० मुमताज

मनिका। वन जीवन ग्रामीण विकास समिति एवं स्विचऑन फाउंडेशन के संयुक्त माध्यम से मनिका में ग्लोबल साइकिल राइड आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के सचिव श्री महेंद्र सिंह ने कहा कि पृथ्वी को पर्यावरण प्रदूषण से मुक्त बनाए एवं इसके लिए दो पहिया साइकिल अपना जरूरी है वही संस्था के श्री विश्वनाथ महतो ने कहा कि अपना स्वास्थ्य के लिए साइकिल राइडिंग करना जरूरी साइकल के महत्व पर जागरूक करने की लिए दुनिया के 19 देश आज के दिन ग्लोबल साइकिल राइडिंग का आयोजन किया है, पर्यावरण को सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है साइकिल इसे पर्यावरण प्रदूषण बहुत ही काम हो जाता है साइकिल चलाना परिवहन का एक सरल विश्व में एवं पर्यावरण का अनुकूल तरीका है, वही संस्था पीरामल फाउंडेशन के मोहम्मद शमीम अख्तर ने कहा कि साइकिल व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ शिक्षा स्वास्थ्य और खेल तक पहुंच बनाने के साधन के रूप में कार्य करती है पंचायत समिति श्रीमती उषा देवी ने कहा कि साइकिल पर्यावरण के अनुकूल परिवहन का प्रतीक है जिसमें प्रदूषण भी नहीं होता है और यह सस्ता भी है इस मौके पर वन जीवन ग्रामीण विकास समिति के ज़िला कोडिनेटर विश्वनाथ महतो, पिरामल के अख्तर अंसारी, अजय निषाद,गांधी फेलो राम प्रसाद सिंह, प्रतिभागियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।