झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने विस्टाडोम कोच चलाने का निर्णय लिया है।

प्रमुख समाचार

झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने विस्टाडोम कोच चलाने का निर्णय लिया है। राज्य में पहली बार 12 सितंबर को न्यू गिरिडीह से रांची के बीच विस्टाडोम कोच चलेगी।

यह कोच न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में होगा। इस कोच की खिड़कियां बड़ी होगी और छत पारदर्शी होने से लोग रास्ते भर में प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे। ट्रेन जमुआ, धनवार, महेशपुर, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बड़काकाना-मेसरा और टाटीसिल्वे होते रांची तक का सफर करेगी।