रांची के नये एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने लिया पदभार, कहा- 24 घंटे आपकी सुरक्षा में मौजूद हूं

प्रमुख समाचार

रांची के नये एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने लिया पदभार, कहा- 24 घंटे आपकी सुरक्षा में मौजूद हूं

साबिर अंसारी

रांची:रांची के नए एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजधानी में कई चुनौती, महिला और बच्चों की सुरक्षा को लेकर 24 घंटे मैं उपलब्ध हूं। 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी चंदन कुमार सिन्हा इससे पहले पलामू के एसपी थे। पलामू में रिष्मा रमेशन के एसपी बनने के बाद चंदन कुमार सिन्हा पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे। बता दें कि एसएसपी किशोर कौशल को जमशेदपुर का नया एसएसपी बनाया है। रांची के ट्रैफिक एसपी हारिश बिन जमा को लोहरदगा का नया एसपी बनाया गया है। हारिश बिन जमा पर रांची में ग्रामीण एसपी का भी अतिरिक्त प्रभार था। राजकुमार मेहता को रांची का सिटी एसपी बनाया गया है।