कांग्रेस कमेटी के गौरव शर्मा बने कार्यवाहक अध्यक्ष

प्रमुख समाचार

कांग्रेस कमेटी के गौरव सर्मा बने कार्यवाहक अध्यक्ष

विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिले में दो पदाधारियों को किया नियुक्त , इसमें गौरव शर्मा को टीकमगढ़ का कार्यवाहक अध्यक्ष किया नियुक्त

विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिले में दो पदाधारियों की नियुक्ति की है। सोमवार को मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। इसमें गौरव शर्मा को टीकमगढ़ का कार्यवाहक अध्यक्ष और पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश यादव को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है।

दरअसल, आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी जातिगत समीकरण के आधार पर पदाधिकारी नियुक्त करने में जुट गई है। सोमवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने पीसीसी चीफ कमलनाथ के निर्देश पर गौरव शर्मा को टीकमगढ़ कांग्रेस कमेटी का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त करने के संबंध में पत्र जारी किया है।इसके अलावा टीकमगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रहे महेश यादव को प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा है। पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की भावना के अनुसार, कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ पार्टी हित में काम करें।पूर्व सीएम कमलनाथ ने गौरव शर्मा और महेश यादव को नए दायित्व सौंपकर यादव और ब्राह्मण वोट बैंक को साधने का प्रयास किया है। संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन साहू और पत्र जारी किया है।