उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व संपन्नघाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

प्रमुख समाचार

उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व संपन्नघाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

मसरूर आलम

इटकी : चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ सोमवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। सूर्य को अर्घ्य के समय मांडर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय युवा नेता सन्नी टोप्पो मौजूद थे उन्होंने भी अर्घ्य दिया। व प्रदेश वासियों को लोक आस्था एवं भगवान सूर्य की उपासना के महापर्व छठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। और कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आये, यही सूर्य देव एवं छठी मइया से प्रार्थना है। जय छठी मइया ”
इस दाैरान छठ घाट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इटकी के प्रमुख छठ घाट बनिया टोली केशरी तालाब में छठ पूजा करने वालों की भीड़ उमड़ी। घाट पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ थी। भगवान भास्कर का अर्घ्य देने के बाद घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने व्रतियों से ठेकुआ का प्रसाद प्राप्त किया।
इधर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस व प्रखंड प्रशासन मुस्तैद रहें।छठ पूजा को सफल बनाने में श्री शक्ति संघ छठ पूजा समिति इटकी के कृष्णा राम तिवारी, राजकुमार तिर्की व सभी सदस्यों ने अहम भूमिक रही।