प्रयागराज

प्रमुख समाचार

मतदाता बने और लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भूमिका निभाएं =रीता बहुगुणा जोशी

भाजपा मुट्ठीगंज मंडल किसान मोर्चा के द्वारा आज वोटर चेतना महा अभियान के अंतर्गत बलुआ घाट चौराहे पर कैंप लगाकर नए मतदाता बनाने के लिए कैंप लगाया गया इस अवसर पर सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने सैकड़ो लोगों को नए मतदाता बनाने के लिए फॉर्म भरा और लोगों से कहा कि मतदाता बने और आगामी लोकसभा के लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भूमिका निभाएं और देश को मजबूत करें
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि 335 फॉर्म नए मतदाता के लिए भरे गए
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा शारदा ओझा, रोहित शर्मा, प्रमोद मोदी राजेश केसरवानी मंडल अध्यक्ष अजय अग्रहरि, शत्रुघ्न जायसवाल, कमलेश केशरवानी, एवं किसान मोर्चा और मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे