सामाजिक कुरीतियों की जड़े इतनी गहरी है की इन्हे सामूहिक प्रयासो से ही दूर किया जा सकता है: गुलाबचंद्र

प्रमुख समाचार

बांदा। भगवती मानव कल्याण संगठन और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के समाजसुधारक गुलाबचंद कुशवाहा के 108 गांव 108 आरतियों के संकल्प की श्रृंखला का 12 वां आरती क्रम स्थानीय (अमर वाटिका मैरिज हॉल विसंडा) में आयोजित किया गया कार्यक्रम का संचालन एवं साधनाक्रम जिलाअध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने किया । उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रांतीय संगठन मंत्री रामसिंह गौर ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य के तीन कर्तव्य हैं धर्म की रक्षा करना राष्ट्र की रक्षा करना और मानवता की सेवा करना आओ हम आप सभी मिलकर के धर्म राष्ट्र मानवता की सेवा में अपने जीवन को समर्पित करें इसी क्रम में समाजसुधारक गुलाबचंद कुशवाहा ने कहा कि समाज में नाना प्रकार की कुरीतियां व्याप्त हैं जैसे बलिप्रथा दहेजप्रथा बाल विवाह जैसी तमाम बुराइयां समाज में व्याप्त हैं श्री कुशवाहा ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों की जड़े इतनी गहरी है कि इन्हें सामूहिक प्रयासों द्वारा ही दूर किया जा सकता है केवल सरकारे या प्रशासन इसे रोकने में सक्षम नहीं है इसके लिए सभी संप्रदायों धार्मिक संस्थाओं व समाजसेवियों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा तभी देश में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों से मुक्ति की कल्पना की जा सकती है इसी क्रम में श्री रज्जन गुप्ता जी ने गुरुवर जी द्वारा दिए गए साधना क्रमो की जानकारी दी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाअध्यक्ष पवन कुमार सोनी ने आए हुए समस्त मां के भक्तों का आभार व्यक्त किया इस कार्यक्रम में अजय कुमार गुप्ता , रामानुज पांडेय , कृति पांडेय , बिंदेश्वरी गुप्ता , जग मोहन गुप्ता , मनोज कुमार , मैयादीन सोनी , लक्ष्मी देवी , जनार्दन द्विवेदी , नंदकुमार सोनी , पिंटू गुप्ता , गेंदालाल , कामता आदि शामिल रहे।

रिपोर्ट: कुलदीप त्रिपाठी