मंत्री नन्दी के पहल पर सितंबर और अक्टूबर में 60 लोगों को ईलाज के लिए उपलब्ध कराई गई 1.25 करोड़ की धनराशि –अभिषेक गुप्ता

प्रमुख समाचार

मंत्री नन्दी के पहल पर सितंबर और अक्टूबर में 60 लोगों को ईलाज के लिए उपलब्ध कराई गई 1.25 करोड़ की धनराशि –अभिषेक गुप्ता

मंत्री नन्दी ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

लोगों की कठिनाई, हमारी जिम्मेदारी:नन्दी

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ ही प्राथमिकता के आधार पर बीमार लोगों की मदद कर रहे हैं। मंत्री नन्दी की संस्तुति पर सितंबर एवं अक्टूबर महीने में शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के के साथ ही अन्य जनपदों एवं क्षेत्रों के 60 पीड़ितों को एक करोड़ 25 लाख 92 हजार रूपए की धनराशि उपलब्ध कराई गई। जिसकी मदद से लोगों ने अपना उपचार कराया।
मंत्री नन्दी ने कहा कि क्षेत्र की जनता का सुख दुख हमारा सुख दुख है। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री 24 करोड़ प्रदेशवासियों को अपना परिवार मानते हैं और उनके सबसे मुश्किल समय में उनके साथ खड़े होने का यह प्रयास है, जो भी लोग ईलाजरत हैं हम शीघ्र ही उनके स्वास्थ्यलाभ की कामना करते हैं।
असाध्य एवं गम्भीर रोगों से ग्रसित व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को ईलाज कराने के लिए भटकना न पड़े, परेशान न होना पड़े इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी खजाना खोल रखा है। मुख्यमंत्री राहत कोष से प्राप्त धनराशि गम्भीर रूप से बीमार लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। पीड़ितों तक सहायता उपलब्ध कराने में तनिक भी देरी नहीं की जा रही है।
मंत्री नन्दी ने बताया कि गम्भीर एवं असाध्य रोगों से बीमार ऐसे लोग जिन्हें बड़े अस्पतालों में उपचार की जरूरत होती है, लेकिन वे वहां होने वाले खर्च का वहन कर पाने में अक्षम होते हैं। ऐसे लोगों के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष बड़ा सम्बल बन रहा है। प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोग ईलाज से सम्बंधित जानकारी देते हैं, तो मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता उपलब्ध कराने के लिए तनिक भी देरी नहीं की जाती है। ईलाज में सहायता से सम्बंधित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से निस्तारित कराने का पूरा प्रयास किया जाता है।
मंत्री नन्दी ने बताया कि आर्थराइटिस, हृदय रोग, कैंसर, किडनी, हड्डी रोग आदि गम्भीर बीमारियों का ईलाज कराने के लिए सितंबर महीने में 51 लाख 87 हजार रूपए और अक्टूबर महीने में 74 लाख 5 हजार की धनराशि गंभीर रूप से बीमार व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को उपलब्ध कराई गई। जिनमें प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के अकबरपुर, अहमदगंज, जीटीबी नगर, मुट्ठीगंज, नॉर्थ मलाका, नैनी, शाहगंज, सदियापुर, कांशीराम आवास नैनी, हिम्मतगंज, मालवीय नगर, खुशहाल पर्वत, एडीए कॉलोनी नैनी, पुरा मनोहरदास, नॉर्थ मलाका, गौस नगर जीटीबी नगर, करेली, दायरा शाह अजमल, कटघर, मीरापुर, कीडग्ंज, तुलसीपुर, काजीपुर-नैनी, दरियाबाद, अम्बेडकर नगर नैनी के साथ ही अन्य विधानसभा क्षेत्रों व जनपदों के लोग शामिल हैं।