झांसी महानगर:आउटसोर्सिंग पर लगे नगर निगम के कर्मचारियों को नहीं मिला दो माह से वेतन

प्रमुख समाचार

झांसी। आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारियों को दो माह से वेतन न मिलने पर सभी कर्मचारी एक जुट होकर शिवाजी नगर मुर्गा मछली मार्केट से होते हुए इलाईट पर प्रदर्शन करने के बाद नगर निगम पहुंचे जहां उन्होंने प्रदर्शन कर अपनी वेतन दिलाए जाने की मांग की। सूचना पर नगर निगम के अफसर मौके पर पहुंचे और उनकी समस्या सुनने के बाद निस्तारण कराने का आश्वाशन दिया। नगर निगम में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए लगभग 12 सौ कर्मचारी काम कर रहे है। बुधवार की सुबह करीब छह बजे सभी कर्मचारी मुर्गा मछली मार्केट पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन करते हुए इलाईट चौराहा पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने अधिकारियों से अपनी दो माह की वेतन दिलाए जाने की मांग की। उन्होंने बताया की दो माह से वेतन न मिलने से उनका परिवार का भरण पोषण नही हो पा रहा है। जिससे चलते आर्थिक स्थिति भी खराब हो गई है। अधिकारियों के आश्वाशन पर सभी कर्मचारी नगर निगम परिसर पहुंच गए। जहां सभी की समस्या सुनने के बाद अधिकारियों ने उन्हे आश्वाशन दिया की जल्द ही समस्या का निस्तारण किया जाएगा।

टीम मानवाधिकार मीडिया से ब्यूरो रिपोर्ट झांसी।