वृद्ध को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर ,मौत

प्रमुख समाचार

विजय वर्मा(मंडल क्राइम संवाददाता)
पाटन उन्नाव। दुकान बंद कर घर जा रहे साइकिल सवार वृद्ध को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बीती रात एन एच 31 पर बिहार थाना क्षेत्र के पोरई मोड पर साइकिल से अपने घर जा रहे वृद्ध देशराज पुत्र गंगा किशन पटेल निवासी पाटन को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगने से साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे लोग उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक एन एच 31 मार्ग पर पोरई मोड के किनारे पान की दुकान करता था बीती रात- देर रात दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहा था सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात बहन ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगने से उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक पान की दुकान कर अपना व परिवार का भरण पोषण करता था उसकी असामयिक मृत्यु पर परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की रिपोर्ट पत्नी गीता देवी ने अज्ञात वाहन के खिलाफ दर्ज कराई है।