भाजपा प्रयागराज महानगर दिव्यांग प्रकोष्ठ टीम का हुआ गठन– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश

भाजपा प्रयागराज महानगर दिव्यांग प्रकोष्ठ टीम का हुआ गठन– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रियेश कुमार सिंह एवं सहसंयोजक राजा मेहरोत्रा एवं रितिका गुप्ता मनोनीत किए गए

भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने प्रयागराज महानगर  भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ का महानगर संयोजक प्रियेश कुमार सिंह, सहसंयोजक राजा मेहरोत्रा एवं रितिका गुप्ता को मनोनीत किया

   मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इसके अलावा दिव्यांग प्रकोष्ठ की टीम का गठन मंडल स्तर पर किया गया जिसमें, रमेश चंद्र त्रिपाठी को वेणी माधव मंडल, श्री राजा को भारद्वाज मंडल, अनिल विश्वकर्मा को विश्वविद्यालय मंडल, रीता देवी को शिवकुटी मंडल, दीपमाला को सिविल लाइन मंडल, प्रीतम निषाद को मीरापुर मंडल, मोनू शर्मा को चौक मंडल, विकास जायसवाल को मुट्ठीगंज मंडल, ममता पाल को नैनी मंडल, सर्वेश पांडे को कीडगंज मंडल, विद्या कश्यप को खुल्दाबाद मंडल, विष्णु शंकर मिश्रा प्रीतम नगर मंडल, भैरो लाल को यमुना पट्टी, राजेंद्र सरोज को गंगा पट्टीमंडल का संयोजक नियुक्त किया गया और संतोष गुप्ता एवं विश्वदीप को शिवकुटी मंडल, जयप्रकाश पाल को सिविल लाइन मंडल, सचिन पाल को नैनी मंडल, अविनाश भारद्वाज को कीडगंज मंडल, लक्ष्मी जयसवाल को राजरूपपुर मंडल, एवं अजय सिंह कुशवाहा को यमुना पार्टी मंडल का सहसंयोजक नियुक्त किया गया

    मनोनीत हुए सभी पदाधिकारियों को विजय श्रीवास्तव,राजेश केसरवानी , आनंद जायसवाल नटवरलाल भारती, राजेश गोंड ,प्रशांत शुक्ला ,नीलू शुक्ला, नवीन शुक्ला ,कुलदीप मिश्रा, राकेश भारती, दीप द्विवेदी, रोहित जायसवाल, संजीव जायसवाल, आनंद दुबे ,आनंद वैश्य सुदर्शन, आदि भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त को बधाई दी