दिनांक 14.04.2024थाना औरास, जनपद उन्नाव नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रमुख समाचार

मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता राम किशोर तिवारी की रिपोर्ट।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय बांगरमऊ के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना औरास पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त विवरण- दिनांक 16.12.2023 को थाना औरास पर मु0अ0सं0 293/2023 धारा 363,366 भादवि पंजीकृत किया गया था तथा पुलिस द्वारा अपर्हता को सकुशल पूर्व में बरामद किया गया था। आज दिनांक 14.04.2024 को व0उ0नि0 श्री इरशाद अली मय हमराह फोर्स द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त इस्लाम पुत्र स्व0 अमजद अली नि0 ग्राम दिलावरनगर थाना रहीमाबाद जनपद लखनऊ उम्र करीब- 40 वर्ष को स्थान ग्राम कटरा तरौना उन्नाव से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त का नाम व पता-
1.इस्लाम पुत्र स्व0 अमजद अली नि0 ग्राम दिलावरनगर थाना रहीमाबाद जनपद लखनऊ उम्र करीब- 40 वर्ष

गिरफ्तारी करने वाली टीम-
01.वरि0उ0नि0 श्री इरशाद अली
02. HC उपेन्द्र कुमार पटेल