दिनांक 18.04.2024थाना आसीवन, जनपद उन्नाव अवैध तमंचा के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार।

प्रमुख समाचार

मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता सुधीर गौड़ की रिपोर्ट।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय बांगरमऊ के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना आसीवन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त विवरण- आज दिनांक 18.04.2024 को उ0नि0 महेन्द्र सिंह मय हमराह फोर्स द्वारा शिवाला तिराहा के पास से अभियुक्त संदीप सिंह पुत्र स्व0 रामशंकर सिंह निवासी ग्राम भगवानदीनखेडा मजरा औराई थाना आसीवन जिला उन्नाव उम्र करीब 24 वर्ष को कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 81/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.संदीप सिंह पुत्र स्व0 रामशंकर सिंह नि0ग्राम भगवानदीनखेडा मजरा औराई थाना आसीवन, उन्नाव उम्र करीब 24 वर्ष

बरामदगी- एक अदद तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर

अभियुक्त संदीप सिंह का आपराधिक इतिहास
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा
1 70/2017 60 EX ACT
2 289/2017 60 EX ACT
3 152/2018 13 जुआ अधिनियम
4 166/2019 363/366/376/506 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट व 3(2)5 SC/ST ACT थाना हसनगंज, उन्नाव
5 257/2020 3/25 आर्म्स एक्ट
6 65/2021 307/504/506 भादवि थाना हसनगंज उन्नाव
7 127/2021 436/354 ख/323/504/506/342/344 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट व 3(2)5 SC/ST ACT हसनगंज
8 04/2022 380/411 भादवि थान अजगैन जनपद उन्नाव
9 09/2022 44/411/414 भादवि
10 08/2022 3/25 आर्म्स एक्ट
11 07/2022 18/20 NDPS ACT
12 81/2024 3/25 आर्म्स एक्ट

गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 महेन्द्र सिंह
2. हे0का0 रामप्रताप मौर्या
3. कां0 मनमोहन सिंह
4. कां0 अंकित कुमार