दिनांक 21.04.2024थाना फतेहपुर चौरासी,जनपद उन्नाव दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रमुख समाचार

मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता कौशल कुमार की रिपोर्ट।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी सफीपुर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस द्वारा दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त विवरण – आज दिनांक 21.04.2024 को निरीक्षक श्री जय प्रकाश यादव मय हमराह फोर्स द्वारा थाना फतेहपुर चौरासी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 104/24 धारा 376/354/506/323/452 भादवि में वांछित अभियुक्त सुभाष पुत्र राम आसरे नि0 ग्राम पंडितखेड़ा थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण
सुभाष पुत्र राम आसरे नि0 ग्राम पंडितखेड़ा थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव

गिरफ्तार करने वाली टीम-

  1. निरीक्षक श्री जय प्रकाश यादव
  2. हे0का0 विनोद यादव,