झांसी महानगर: कांग्रेस पार्टी द्वारा आज “युवा संवाद न्याय”के तहत भारतीय जनता पार्टी का झूठ से बनाया हुआ आईना युवाओं को दिखाया

प्रमुख समाचार

दिनांक 25.04.2024

अनुराग बतायें उन्होंने कितने युवाओं को नौकरियां दिलवायीं - प्रदीप

झांसी! आज कांग्रेस पार्टी द्वारा “युवा न्याय संवाद” कुंज बिहार वाटिका में समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम की अध्यक्षता और पूर्व सांसद चन्द्र पाल यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। इसमें झांसी ललितपुर लोकसभा के सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। युवा न्याय संवाद में इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन को भारी मतों से विजय श्री दिलाने की हुंकार भरी। प्रदीप जैन आदित्य ने अपने सबोंधन में कहा कि युवा सबसे ज्यादा बेरोजगार है। 50 हजार रिक्त पदों के लिए 53 लाख लोगों ने फार्म भरे। सरकार ने फार्म भरने की फीस वसूली। जो फीस भरने लायक नहीं थे उन्होंने भी फीसें भरीं। युवाओं को ट्रेन में धक्के खिलवाये, सड़कों पर सुलवाया, समय बरबाद करवाया और फिर पेपर लीक करके युवाओं के सपनों पर पानी फेर दिया। सरकार पेपर लीक जानबूझ कर करवाती है ताकि रोजगार न देना पड़े। इस सरकार में सभी के साथ अन्याय हो रहा है लेकिन सबसे ज़्यादा अन्याय युवाओं के साथ हो रहा है। युवाओं के नेतृत्व को पंगु बनाया जा रहा है। गठबंधन सरकार ने पेपर लीक न होने के लिए नया कानून बनाने का वादा किया है। यहंा तक कि हमने भर्ती का अभी से अपना रोड़ मेप अपने धोषणा पत्र के साथ जारी कर दिया है कि गठबंधन की जैसे ही सरकार बनती है हम निर्धारित समय पर 30 लाख पदों को भरेंगे। उन्होंने कहा कि युवा ही धारा को बदल सकता है। उन्होंने किसानों के दर्द को भी बयां करते हुए कहा कि किसान जो यंत्र इस्तेमाल करता है उनको महंगा कर दिया गया है लेकिन सरकार एमएसपी की बात नहीं करती। उन पर लाठियां बरसायी जा रही हैं। भ्रष्टाचार के मुददे पर उन्होंने कहा इन्होंने जनता के जीवन तक से खिलवाड़ करके उस दवा कम्पनी से भी इलेक्ट्राल बॉण्ड से छः हजार पाचं सौ करोड़ रूपया ले लिया जिसने टीके का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान में इण्डिया गठबंधन की बढ़त मिल रही है इसलिये ऐसे वक्तव्य दिए जा रहे हैं कि आपकी समझ ही नहीं आयेगा कि क्या कहा जा रहा है। ये खुद दलितों से आरक्षण छीनना चाहते हैं। ये सिर्फ हिन्दु मुस्लिम के नाम पर चुनाव लड़ने का प्लान बना रहे हैं। देश से भ्रष्टाचार मिटाना होगा, छात्रों को न्याय दिलाना होगा, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना होगी। किसानों को एमएसपी दिलाना होगी। आपकी परीक्षा की घड़ी है। युवा ही धारा को मोड़ सकता है बदल सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंहगी होती जा रही है लेकिन सांसद इसकी आवाज़ नहीं उठायेंगे क्योंकि वे खुद ही शिक्षा का व्यापार करते हैं। एनजीटी पन्द्रह हजार मकान तोड़ने जा रही है लेकिन किसी ने कोई आवाज़ नहीं उठायी। अन्त में उन्होंने सीधे सीधे वर्तमान सांसद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अनुराग गिनकर बतायें कि कितने युवाओं को उन्होंने नौकरियां दिलवायी हैं। वो बतायें कि युवाओं के साथ उन्होंने क्या न्याय किया है।

शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जो कुछ कर रहे हैं ठीक कर रहे हैं क्यों कि वो अडानी अम्बानी के नौकर हैं और नौकर मालिक के आदेशों का पालन नहीं करेेगा। मालिक के आदेशों का पालन करना नौकर का धर्म होता है तो नौकर अपना धर्म निभा रहा है। नौकर मालिक के प्रति वफादार होता है तो नरेन्द्र मोदी अडानी अम्बानी के प्रति वफादार हैं। जनता को अपना नौकर चुनना है तो इण्डिया गठबंधन को चुनियैं

प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो अपने पूजीपतियों मित्रों के सोलह लाख करोड़ कर्ज के माफ कर दिए, इतने पैसे से भारत की जनता को 20 साल तक सिलेण्डर चार सौ रूप्ये का दिया जा सकता था। किसानों का कर्ज माफ किया जा सकता था। भाजपा सरकार या तो मतो की चोरी करती है या फिर सरकार को ही चुरा लेती है।

आप के प्रदेश अध्यक्ष छात्र संध वंश राज दुबे ने कहा कि हमारी ये लड़ाई तानाशाही के खिलाफ है। अजीत पवार के खिलाफ शाम को आरोप लगे दूसरे दिन सुबह मोदी वाशिंग पाउडर से धुलाई हो गयी, हेमन्त विश्व शर्मा जैसे जाने कितनों की इन्होंने धुलाई की और पार्टी में मिला लिया। वीफ एक्सपोटर्स से चन्दा लेते हैं

सपा नेता सीता राम कुशवाहा ने कहा कि भाजपा ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया। पन्द्रह लाख , 2 करोड़ नौकरियां, गरीबी दूर करेंगे, काला धन लायेंगे सारे वादे झूठे। अब इन वादों पर कोई चर्चा नहीं की जा रही है।

पूर्व शहर अध्यक्ष इम्तियाज़ हुसैन ने कहा कि हिन्दोस्तान के मुसलमानों के दिलों अन्दर हमेशा से बिरादराने वतन के लिए मुहब्बत रही है। नरेन्द्र मोदी के ब्यान को हम पूरी तौर पर खारिज करते हैं।

आप पार्टी की प्रभारी श्रद्वा चौरसिया ने कहा कि भाजपा शिक्षा, स्वास्थ्य की बात नहीं करती क्योंकि इस पर उन्होंने कुछ किया ही नहीं है और न ही उनका शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में कुछ करने का इरादा है। भाजपा कहती है कि 80 करोड़ को राशन दिया। ये हमारी विदेशों में थू-थू करवाते हैं कि भारत की जनता नंगी भूखी है।

सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान पारीछा ने कहा कि भाजपा का उददेश्य संविधान बदलना है। ये उठती हुयी आवाज़ दबाने के लिए जेलों में भेज देते हैं।

यूथ कांग्रेस के प्रवक्ता युवराज सिंह यादव ने कहा कि रोजगार दफतर अब प्राइवेट कम्पनियों के हो गये हैं। रोजगार दफतर से प्राईवेट नौकरियां भी नहीं मिल रही हैं। गठबंधन की सरकार बनते ही 30 लाख भर्तीयां फौरन की जायेंगी। पांच हजार करोड़ का स्टार्टअप, एक साल का प्रशिक्षण में एक लाख का भुगतान और पेपर लीक न हो इसके लिए कानून बनाया जायेगा।

मुख्य अतिथि पूर्व सासंद चन्द्र पाल यादव ने कहा कि सांसद महोदय ने पांच साल तक कोई काम नहीं किया। किसी से मिले तक नहीं। कोई विकास नहीं हुआ। सिर्फ झांसी स्टेशन का नाम बदल दिया। फलाई ओवर बनवाया समाजवादी पार्टी ने और नाम उन्होंने लिख दिया। वो जनता के बीच ही नहीं हैं। उन्हें अपने वोट की ताकत बताईयैं 

सपा के महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि प्रदीप जैन आदित्य को बुन्देल खण्ड का गांधी कहा जा सकता है। सरल स्वाभाव के स्वच्छ छवि के व्यक्तित्व के धनी प्रदीप जैन आदित्य को भारी मतों से विजयीश्री सुनिश्चित करने हेतु हम सब सकंल्पबद्व हैं।

मुलायम सिंह बिग्रेड के अध्यक्ष अनिकेत चौधरी, अयान अली हाशमी, सैयद अली, अंकित परिहार, चद्रांश गुप्ता इमरान अहमद मकरानी, साजिद अली ने भी सभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से शहनवाज खान और आरिफ खान ने और आभार जिला अध्यक्ष सपा ब्रजेन्द्र सिंह और आप जिला अध्यक्ष अरशाद खान ने व्यक्त किया।

इस मौके पर योगेन्द्र सिंह परीछा, ग्यादीन कुशवाहा, गौरव जैन, दीपक शिवहरे, प्रद्युम ठाकुर, नफीस मकरानी, अर्चना गुप्ता, सुनील तिवारी, मनी राम कुशवाहा, अनिल रिछारिया, शंभू सेन, अफज़ाल हुसैन, विश्व प्रताप यादव, इमरान अहमद मकरानी, जय देव शिवहरे, राकेश श्रीवास, विक्रम खटीक,शेखर नलवंशी, दीपक अग्रवाल, मेण्टी शुक्ला, पार्वती चौघरी, प्र्रीति श्रीवास, इन्दिरा रायकवार, चंदा भाई, मुन्नी अहिरवार, महबूब, शाकिर, शहनवाज, अमीर चन्द आर्य, अंकित परिहार, आशीष पाल, सचिन साहू, चौधरी जुबिन, राजेश चौरसिया, राजेश भदौरिया, रवि बघेल, साजिद निसार, आशीष तिवारी, इम्तियाज़ निसार, राजकुमार राव, राजकुमार यादव, आसिफ खान, कार्तिक पटेरिया, अंकित यादव और सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टीम मानवाधिकार मीडिया से ब्यूरो रिपोर्ट झांसी।