केजरीवाल को जमानत मिलने पर आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

प्रमुख समाचार

झांसी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर कार्यकर्ताओं ने आज इलाइट चौराहे पर ढोल नगाड़ों के साथ मिठाई वितरित कर जश्न मनाया।

सुप्रीम कोर्ट ने दो दिन पहले केजरीवाल की जमानत पर आदेश सुरक्षित कर लिया था जो कि कल पारित करते हुए उन्हें 1जून तक अंतरिम जमानत देते हुए चुनाव से संबंधित सभी गतिविधियों में भाग लेने की अनुमति दे दी।

प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल के जेल जाने से उनके इरादों में और भी मजबूती आ गई है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरशद खान ने कहा कि केजरीवाल को चुनाव प्रचार से रोकने की जिस मंशा के साथ फर्जी आधारों पर गिरफ्तार किया गया था सुप्रीम कोर्ट द्वार जमानत दे दिए जाने से मोदी सरकार की मंशा पर पानी फिर गया है, केजरीवाल के बाहर आने से न सिर्फ आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों बल्कि समस्त इंडिया गठबंधन के चुनाव अभियान को बहुत बल मिलेगा।हानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं, यह सत्य को जीत है।प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा ने कहा कि केजरीवाल को जमानत मिलने से कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है।पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनुरुद्ध प्रताप सिंह ने कहा कि जेल से बाहर आने पर जो केजरीवाल जी की आंखों में चमक थी उससे ही तानाशाह डरता है।इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, जिलाध्यक्ष अरशद खान, महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, जिला महासचिव आशीष तिवारी, सभासद आशीष रायकवार, महिला जिलाध्यक्ष सीमा कुशवाहा, महिला उपाध्यक्ष भाग्यलक्ष्मी अय्यर, जिला उपाध्यक्ष तुलसीदास कुशवाहा, महानगर उपाध्यक्ष इम्तियाज खान, महानगर महासचिव नीलम चौधरी, किसान प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी परवेज, CYSS प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन साहू, युवा प्रदेश उपाध्यक्षव हिमांशु यादव, युवा सचिव रवि बघेल, पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश कुशवाहा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनुरुद्ध प्रताप सिंह, युवा जिलाध्यक्ष आशीष पाल, विक्की खान, CYSS जिलाध्यक्ष चौधरी ज़ुबिन, महानगर उपाध्यक्ष इमरान खान, कृष्ण परिहार, वहीद मंसूरी, सौरभ तिवारी, देवांश यादव आदि उपस्थित रहे।

केजरीवाल को जमानत मिलने पर आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न।