रेल कारखाना के कई कर्मचारियों ने ली नॉर्थ सेंट्रल एम्पलाईज संघ की सदस्यता

प्रमुख समाचार

रेल कारखाना के कई कर्मचारियों ने ली नॉर्थ सेंट्रल एम्पलाईज संघ की सदस्यता

रेल कारखाना के कई कर्मचारियों ने ली नॉर्थ सेंट्रल एम्पलाईज संघ की सदस्यता

झांसी-आज नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लाॅईज संघ कारखाना झांसी की शाखाओं द्वारा मंडलीय नेतृत्व अध्यक्ष रामकुमार सिंह, सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल, कार्यकारी अध्यक्ष विवेक चढ्ढा, कोषाध्यक्ष टी पी सिंह, उपाध्यक्ष के एस शुक्ला, मनोज जाट, सहायक सचिव तेजसिंह मीना की उपस्थिति में ई सी सी सोसाइटी के प्रत्याशी अजय कुमार वर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कारखाना कर्मचारियों को शरबत वितरण किया। इस अवसर पर शाखा सचिव इंद्र विजय सिंह की कार्यशैली से प्रभावित होकर वैगन मरम्मत कारखाना झांसी के राजेश यादव, जितेन्द्र आर्या, उदय बोहरे, जगदीश रायकवार, डेनियल एन्थोनी फ्रांसिस, विशाल सिंह, लक्ष्मी कांत, अर्जुन, मंजेश कुमार, प्रमोद कुमार, चंद्रभान वर्मा, राधेलाल माहौर, मोहम्मद अफसर, शकील उल्लाह, मनीष कुमार, राजेश चावला, हेमंत कुमार वर्मा, उदय वीर सिंह इत्यादि ने एन सी आर ई एस में आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की ।