भारत विकास परिषद मुख्य शाखा झांसी के द्वारा मतदान महादान रैली का आयोजन किया गया

प्रमुख समाचार

झांसी- भारत विकास परिषद मुख्य शाखा झांसी के द्वारा मतदान महादान रैली का आयोजन किया गया। झांसी-भारत विकास परिषद मुख्य शाखा झांसी के शाखा अध्यक्ष कृष्णमोहन अग्रवाल जी की अध्यक्षता में सीपरी बाजार में मतदान महादान रैली का आयोजन किया गया। सीपरी बाजार स्थित सुभाष मार्केट से रैली प्रारंभ हुई। शाखा सदस्यगणों द्वारा रैली के दौरान पूरे सीपरी बाजार में लोकसभा चुनाव 2024 के आमंत्रण पत्र* सभी व्यवसाइयों एवं आम जनता को वितरित कर स्वंय मतदान करने एवं दूसरों को भी मतदान के लिए जागरूक करते हुए लोकतान्त्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने का अनुरोध किया गया।मतदान महादान रैली के संयोजक शाखा के वरिष्ठ सदस्य राजू झांब जी के द्वारा सफलतापूर्वक रैली को संयोजित किया गया। मतदान महादान रैली में दिनेश यादव, हितेश शर्मा, पवन गर्ग, वीरेंद्र गुप्ता , संजय अरोरा, राजेश जैन, अरविंद मोदी, आनंद बंसल, अमित सराया , अशोक पासी, सूर्यप्रकाश अग्रवाल , रोहित जायसवाल, मनीष अग्रवाल सपन मोटर्स, विवेक अरोरा, नरेंद्र अग्रवाल, अशोक कुमार खंताल, अनूप खन्ना इत्यादि सम्मिलित हुए। अंत में शाखा सचिव अनिल कुमार तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

झांसी से उजेन्द्र पटेल कि रिपोर्ट